छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का खुलासा किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में अवैध रूप से गांजा ले जाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर चिल्फी पुलिस ने कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान कंटेनर से 30 बोरियों में पैक लगभग 900 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में अयाज खान नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो स्वयं को राजस्थान के भरतपुर का निवासी बता रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजा उड़ीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था।
कबीरधाम पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8160133
Total views : 8183348