नाबालिक बालिका को भगाकर ले जाने व दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा जिला मुंगेली में गुम हुए बालक/बालिका की खोजबीन/पतासाजी हेतु “ऑपरेशन तलाश” चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित किया गया है।


प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लड़की दिनांक 08.07.25 को घर से बिना बताये कहीं चली गई है। पता तलाश किया गया किन्तु कोई पता नहीं चला अपृहत बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 310/2025 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री पटेल के निर्देशन पर तकनीकी एवं मुखबीर सूचना पर पुलिस टीम बिलासपुर रवाना किया गया अपहृता बालिका को पुलिस टीम के द्वारा सिरगिट्टी बिलासपुर से संदेही आरोपी दीपक मानिकपुरी उर्फ टाईसन पिता स्व. संतोष मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड मुंगेली के कब्जे से दिनांक 15.07.25 को बरामद किया गया एवं महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया है पीड़िता कथन में पाया गया कि दीपक उर्फ टाईसन द्वारा पीड़िता को नाबालिक होना जानते हुये बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण किया गया है।

व अपहृता बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, प्रकरण में धारा 87, 64 (1) बीएनएस एवं 4.6. पाक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी दीपक मानिकपुरी उर्फ टाईसन के द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरजाशंकर यादव थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, प्र.आर. मनोज सिंह, अजय सिंह आर.योगेश यादव, विकास सिंह, म.आर. नंदनी साहू की अहम भुमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment