
बस्तर में स्थित नगरनार स्टील प्लांट में हादसा हुआ है। टनल फर्नेस में ब्रेकर मेंटेनेंस कार्य के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ है, जिससे 4 कर्मचारी झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि 2 की हालत गंभीर है, उन्हें रायपुर रेफर किया जाएगा। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
हादसा 5 अगस्त की देर रात का बताया जा रहा है। नगरनार प्लांट के कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। उन्हें फौरन एंबुलेंस की मदद से रात में ही अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में इलाज किया गया।

बताया जा रहा है कि 2 कर्मचारियों को मेडिकल कॉलेज और अन्य 2 कर्मचारियों को राजधानी रायपुर रेफर किया जाएगा। फिलहाल इस हादसे को लेकर नगरनार प्लांट के अफसरों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8207872
Total views : 8247710