मुंगेली में एसीबी की कार्रवाई से मचा हड़कंप…..स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट रंगे हाथों गिरफ्तार….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली: राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसीबी इकाई बिलासपुर ने मुंगेली जिले के बीएमओ कार्यालय में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तखतपुर क्षेत्र स्थित रियांश होटल के पास एक ढाबे में की गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम फंदवानी (जिला मुंगेली) निवासी ललित सोनवानी, जो 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, ने दिनांक 5 जुलाई 2025 को एसीबी बिलासपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि बीएमओ कार्यालय के अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी द्वारा उनकी ग्रेच्युटी एवं अन्य सेवानिवृत्त भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के एवज में 61,000 रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता से 7,000 रुपए ले लिए, जिससे आरोप की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की। आज, शेष 54,000 रुपए की राशि देने के लिए जब शिकायतकर्ता आरोपी से मिलने गया, तो जैसे ही आरोपी ने राशि स्वीकार की, टीम ने तत्काल उसे पकड़ लिया।

एसीबी अधिकारियों ने आरोपी से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *