छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बलौदाबाजार में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित एक शराब कारोबारी के ठिकाने पर छापेमार कार्रवाई कर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू की है।
मिली जानकारी के अनुसार, ACB और EOW की संयुक्त टीम ने शराब कारोबारी अहिंदर के कान्हा विहार स्थित निवास और संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं और कारोबारी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।छापेमारी की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके के आसपास जुट गए।
जांच एजेंसियां कारोबारी के वित्तीय लेन-देन, बैंकिंग रिकॉर्ड, संपत्ति संबंधी दस्तावेजों और अन्य कारोबारी गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं। जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इनका संबंध राज्य में चर्चित शराब घोटाले से तो नहीं है।कार्रवाई के दौरान कई दस्तावेज और रिकॉर्ड जांच के दायरे में लिए गए हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8205372
Total views : 8244597