दिल्ली में 16 साल पुराने जघन्य हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली, बिंदापुर: दिल्ली के बिंदापुर में 16 साल पुराने जघन्य हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह वही मामला है जिसमें 2009 में एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग कर लोहे के बक्से में बंद कर दिया गया था।

पुलिस ने आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी आशिक अली (55) के रूप में की है। वह गुजरात के सूरत में फर्जी पहचान पत्र के साथ छिपा हुआ था। आरोपी को पकड़ने में सूचना देने वाले को 25,000 रुपये का इनाम दिया गया। आशिक को 2011 में भगोड़ा घोषित किया गया था और डेढ़ दशक से ज्यादा समय से फरार था।

वहीं हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिंदापुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य हत्या मामले में फरार आरोपी अशद उर्फ अर्शद (20) को भी गिरफ्तार किया। 18 अगस्त 2025 को बिंदापुर निवासी कुलदीप सिंह की हत्या कर दी गई थी। शिकायतकर्ता बंटी के अनुसार, कुलदीप का झगड़ा रितिक उर्फ डांसर और मुन्ना से हुआ था। झगड़े के दौरान रितिक ने चाकू से कुलदीप पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अशद का जीवन और अपराध की कहानी
पूछताछ में अशद ने बताया कि वह राजापुरी, भारत विहार का रहने वाला है और सरकारी स्कूल से 12वीं तक पढ़ा है। शराब की लत और गलत संगत में पड़कर उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। गिरफ्तारी से बचने के लिए अशद लगातार मोबाइल नंबर और लोकेशन बदलता रहा। वह उत्तम नगर में एक गारमेंट्स शॉप पर सेल्समैन का काम भी करने लगा था। अंततः पुलिस को गुप्त सूचना मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में समय और सतर्कता के साथ कार्रवाई करना जरूरी है, और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए आम जनता से सूचना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *