Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कंपकंपी वाली ठंड देगी दस्तक, जानें आज के मौसम का हाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Mausam: मॉनसून की अच्छी बारिश के बाद अब कड़कड़ाती ठंड की बारी आ गई है. मौसम विभाग ने इस बार भीषण ठंड की चेतावनी दी है. दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में तापमान धीरे-धीरे कम होने लगा है. हालांकि, दोपहर में गर्मी बनी हुई है, लेकिन सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को राहत दी है. दिल्ली में इस महीने के आखरी हफ्ते में तापमान में गिरावट का अनुमान है, जहां न्यूनतम पारा 17-18 डिग्री तक जा सकता है.

दिल्ली में ठंड की पूरी एंट्री अभी नहीं हुई है. दिन में चढ़ता पारा और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं, लेकिन सुबह और शाम में हल्की ठंड का मजा मिल रहा है. कल, यानी 21 अक्टूबर को, मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री तक जाने की संभावना है. 22 और 23 अक्टूबर को भी मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन 24 अक्टूबर से तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी.

पंजाब और हरियाणा 

दिल्ली के पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा का मौसम भी अपेक्षाकृत साफ रहने वाला है. पंजाब में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री तक रह सकता है. हरियाणा में कई इलाकों में न्यूनतम पारा 18-19 डिग्री तक जा सकता है. चंडीगढ़ में भी हल्की ठंड महसूस होगी और इस हफ्ते मौसम का यह मिजाज बना रहेगा.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी 

जम्मू-कश्मीर में गर्मी का असर देखने को मिलेगा, जहां न्यूनतम पारा 18-19 डिग्री रहेगा. वहीं, पहलगाम और गुलमर्ग जैसे पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री तक पहुंच गया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान गिरने से बर्फबारी बढ़ने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और बिहार 

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद ठंड की दस्तक हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में ठंड का असर देखने को मिल सकता है. राजधानी भोपाल और इंदौर सहित कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. बिहार में ठंड ने अभी तक प्रवेश नहीं किया है, जहां न्यूनतम पारा 21-23 डिग्री के बीच रहेगा.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *