जनदर्शन कार्यक्रम में मचा बवाल, युवक ने डाला खुद पर केरोसिन और फिर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी : जिले के कुरूद ब्लॉक के रामपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार साहू ने सोमवार को जनदर्शन कार्यक्रम में आत्मदाह करने की कोशिश की। युवक ने अपने ऊपर केरोसिन (मिट्टी तेल) डाल लिया था, लेकिन समय रहते नगर सैनिकों ने उसे रोका और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। देवेंद्र ने अपनी पारिवारिक ज़मीन को लेकर स्थानीय कोटवार और प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह घटना उस समय घटित हुई जब देवेंद्र कुमार साहू जनदर्शन में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। साहू का आरोप था कि उनकी पारिवारिक ज़मीन को गांव के कोटवार ने धोखाधड़ी से अपने नाम करवा लिया और पटवारी तथा तहसीलदार ने उसकी मदद की। जब साहू ने इस मामले में कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो उसने आत्मदाह करने की कोशिश की।

युवक ने जनदर्शन कार्यक्रम में जाते समय खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया और आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि, नगर सैनिकों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और उसके आत्मदाह के प्रयास को विफल कर दिया। इसके बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *