भाई-बहन के अटूट प्रेम का अनोखा नज़ारा: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बहन से तिलक व आशीर्वाद लिया
— भाई दूज पर भावनाओं और संस्कारों से भरा खास पल
रायपुर। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित पर्व भाई दूज पर एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी बहन से तिलक लगवाया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस खास मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा —
“बहन का आशीर्वाद, जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य! भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अटूट रिश्ते को समर्पित पावन पर्व भाई दूज पर बहन से तिलक व आशीर्वाद प्राप्त किया।”
उन्होंने आगे कहा कि यह परंपरा भारतीय संस्कारों की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति है, जो प्रेम, सम्मान और अपनत्व के रिश्तों को और मजबूत बनाती है।
अग्रवाल ने देशवासियों को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि हर बहन का आशीर्वाद अपने भाइयों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए।
इस मौके पर उनके समर्थक और शुभचिंतकों ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें भाई दूज की बधाइयाँ दीं और उनके पारिवारिक मूल्यों की सराहना की।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155715
Total views : 8176198