वंदे मातरम: मुंगेली में राष्ट्रगीत के 150 वर्ष का स्मरणोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वंदे मातरम सामूहिक गायन के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली// वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में स्मरण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में वंदे मातरम का गायन किया गया।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का आयोजन हुआ एवं प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कार्यक्रम के मंच से अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम एक शब्द, एक मंत्र एवं एक ऊर्जा है एवं यह मां भारती की साधना है। वंदे मातरम शब्द हमें अपने गौरवशाली इतिहास में ले जाता है।

यह शब्द हमें संकल्प से सिद्धि का हौसला देता है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पांडेय ने राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्रगीत ने हम सब को एक सूत्र में पिरोया है।
कलेक्टर ने राष्ट्रगीत के 150 वर्ष के स्मरणोत्सव पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत स्वतंत्रता आंदोलन से आज तक भारतीय नागरिकों के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है।

शासन के निर्देशानुसार 07 से 14 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने वंदे मातरम के मूल भाव को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सीईओ ने जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति पर आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि वंदे मातरम के 150वीं वर्षगांठ पर जिले के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में सामुदायिक भागीदारी से वाद-विवाद, सामूहिक गायन, सामूहिक नृत्य आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगी और राष्ट्रगीत के माध्यम से देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति सम्मान प्रकट किया जाएगा। कार्यक्रम में मंच संचालन रामपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, अम्बालिका साहू, अनिता कोमल साहू, रत्ना संजय काठले सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *