ताजा खबर

धमतरी में जन्मा एक-पैर वाला नवजात, डॉक्टर भी दंग; जलपरी जैसा दिखा शिशु

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी। जिला अस्पताल में एक अद्भुत और दुर्लभ घटना देखने को मिली। 28 साल की महिला के डिलीवरी के दौरान जन्मा नवजात ऐसा था कि डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ दंग रह गए। शिशु का शरीर सामान्य नवजात की तरह नहीं था – उसके केवल एक ही पैर थे और निचला हिस्सा जुड़ा हुआ था, जिससे वह देखने में जलपरी जैसा प्रतीत हो रहा था।

जन्म के तुरंत बाद अस्पताल में हलचल मच गई। स्टाफ, मरीज और परिजन सभी इस अनोखे शिशु को देखने के लिए इकट्ठा हो गए। हर कोई हैरत में था, लेकिन अफसोस की बात यह रही कि जन्म के कुछ ही देर बाद शिशु की मृत्यु हो गई

डॉक्टरों ने बताया कि इस तरह के मामले जन्मजात विकार (Congenital Disorder) के कारण होते हैं और यह बेहद दुर्लभ होते हैं। हालांकि नवजात की जिंदगी बहुत छोटी रही, लेकिन अपने अनोखे रूप और जलपरी जैसी शक्ल की वजह से उसने अस्पताल में मौजूद सभी लोगों को हैरान और विस्मित कर दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment