
छत्तीसगढ़ शासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशन में केंद्र सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति-2020 के समस्त लक्ष्यों को पूर्ण करने और उसके बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।
इसी तारतम्य में संकुल बाखरा/राजागांव,विकासखंड- कोंडागांव,जिला-कोंडागांव में संयुक्त रूप से बहुत ही जोर शोर से उत्साहपूर्वक पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। इस मेगा बैठक में पालकों के साथ तेरह बिंदुओं पर बहुत ही रुचिपूर्वक चर्चा परिचर्चा किया गया।ये तेरह बिंदु इस प्रकार से हैं-
1. मेरा कोना 2.छात्र दिनचर्या 3.बच्चे ने आज क्या सीखा 4.बच्चा बोलेगा बेझिझक 5.बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा 6.पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना 7. बस्ता रहित शनिवार 8.बच्चों की आयु कक्षानुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी 9. जाति आय निवास प्रमाण पत्र 10. न्यौता भोज 11.विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं,छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा 12.विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म से पालकों को अवगत करवाना 13. NEP- 2020 के लक्ष्यों को प्राप्त करना,इन सभी तेरह बिंदुओं पर शिक्षकों और पालकों के बीच बहुत ही सकारात्मक चर्चा परिचर्चा हुआ।
संकुल के शिक्षकों ने बारी बारी से सभी तेरह बिंदुओं पर उपस्थित पालकों से परिचर्चा संवाद किया। संकुल के शालाओं में गतवर्ष उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले एवं बेहतर उपस्थिति वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।उपस्थित समस्त पालकों बच्चो के लिए न्योता भोज की भी व्यवस्था की गई थी।
इस कार्यक्रम में घुड़न राम पोयाम जनपद सदस्य,भुनेश्वरी बघेल सरपंच बाखरा,शाम बती सरपंच राजा गांव, सोनसू राम नेताम सरपंच कुकाड़ गारकापाल, लुदर राम पोयाम उप सरपंच बाखरा,दुकारू राम मंडावी उप सरपंच राजागांव,शोभा राम नेताम उप सरपंच कुकाड़ गारकापाल, कष्टू राम बंछोर एसएमसी अध्यक्ष,श्वेता कर्ष प्रभारी संकुल प्राचार्य,राजू राम दीवान संकुल समन्वयक बाखरा,नरेंद्र जैन संकुल समन्वयक राजा गांव,बलराम पोयाम एस एम सी अध्यक्ष बाखरा, पीतम दास मानिकपुरी एस एम सी अध्यक्ष,बुधनाथ भंडारी एसएमसी अध्यक्ष,संकुल के समस्त शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाएं,कर्मचारीगण रसोइया स्वीपर,पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे,उद्घोषक की भूमिका शिक्षक उच्च प्राथमिक शाला बाखरा मया राम सलामे ने अदा की।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199362
Total views : 8237078