नशे में धुत लड़के-लड़कियों का ग्रुप और हुआ बड़ा विवाद

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

 

(जे के मिश्र ) बिलासपुर: जिले के कोटा थाना क्षेत्र में रविवार 22 सितंबर 2024 को एक गंभीर घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, लड़के-लड़कियों का एक ग्रुप नशे की हालत में कोरी डैम की ओर जा रहा था। इस दौरान पेंडारी निवासी कुछ युवकों द्वारा की गई टिप्पणियों के चलते गनियारी में दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर 24 कैरेट होटल के पास दोनों ग्रुप के बीच जमकर मारपीट हो गई।

 

घटना के दौरान, लड़कियों के साथ आए एक युवक ने चाकू निकालकर विरोधी पक्ष पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रार्थी की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 109, 190, 191(2), 191(3), 191(5) सहित अन्य गंभीर अपराध जैसे बलवा और हत्या का प्रयास दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान अन्य गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान कर ली गई। तत्काल एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों के खिलाफ अन्य अपराधों की जांच भी की जा रही है और जल्द ही इनके खिलाफ गुंडा फाइल भी खोली जाएगी। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई जारी रखी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment