सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज होगा “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव होंगे शामिल

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली// भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिले में “यूनिटी मार्च” का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका लोरमी में दोपहर 12 से 02 बजे और मुंगेली में शाम 03 से 05 बजे तक किया जाएगा। लोरमी में यह यात्रा रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर मनियारी नदी सेतु, फव्वारा चौक, मुंगेली चौक होते हुए राजपूत भवन लोरमी में समाप्त होगी।

इसी तरह मुंगेली में रेस्ट हाउस मैदान से प्रारंभ होकर दाउपारा, बालानी चौक होते हुए कृषि उपज मंडी परिसर में समाप्त होगी। कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता का सशक्त संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर एनसीसी, एनएसएस, स्कूल और कॉलेजों के हजारों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। युवा प्रतिभागी एकता के प्रतीक सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देंगे।


कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार कार्यक्रम के भव्य एवं गरिमामय आयोजन के लिए टेंट, माइक-साउंड, जलपान, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा चुकी है। कलेक्टर ने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी कार्य) तोखन साहू तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित यह यूनिटी मार्च जिले में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रेरक प्रतीक बनेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *