भीख मांगते चकमा देकर सोने का चैन चोरी करने वाली महिलाओं का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, सरगांव पुलिस की कार्यवाही…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में थाना सरगांव की कार्यवाही

बलौदाबाजार से मुंगेली, बिलासपुर आकर ऑटो में घूम-घूम करते थे रेकी और देते थे घटना को अंजाम

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली : सरगांव-इस वक्त मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है जंहा सरगांव पुलिस ने भीख मांगते चकमा देकर सोने का चैन चोरी करने वाली महिलाओं के गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

ग्राम टिकैत पेंड्री के हार्डवेयर संचालक के गले मे पहने सोने की चैन जो करीबन 19.940 ग्राम कीमत 1,23000  की थी को उक्त महिलाओं ने बड़ी ही शातिर तरीक़े से चकमा देकर चोरी कर लिया गया था।

घटना का संक्षिप्त विवरण

थाना सरगांव अंतर्गत  प्रार्थी शत्रुहन सिंह निवासी टिकैत पेंड्री जो अपने गाँव मे हार्डवेयर की दुकान चलाता है उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि  दिनांक 21.09.2024 के सुबह वह अपने दुकान के सामने साफ सफाई व रोड में पानी डाल रहा था.

उसी दौरान तीन-चार महिला प्रार्थी के दुकान के पास जाकर ताली बजाकर पैसे दो कहने लगे और मांगने लगे और इसी दौरान प्रार्थी के पीठ, गर्दन को एक महिला छूने जैसा करते हुए बातचीत कर पैसा मांग किये, तो प्रार्थी बोहनी नहीं हुआ है, कहकर अपने पड़ोसी दुकानदार राकेश ध्रुव को बुलवाकर उस महिला को 50 रूपये दिलवाया, जिस पर महिलाएँ वहाँ से चली गई। कुछ देर बाद प्रार्थी अपने गले में पहने सोने की चैन, वजन करीबन 19.940 ग्राम, कीमती 1,23,000/- उसके गले मे नही था .

जो काफी खोजबीन बाद उसे आभास हुआ कि उक्त अज्ञात महिला, जो प्रार्थी के पीठ, गर्दन को छू रही थी, वही महिला चोरी कर अपने साथी अन्य महिलाओं के साथ भाग गई है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरगांव में अपराध धारा सदर 303(2) बीएनएस के तहत् थाना सरगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

कार्यवाही के दौरान थाना सरगांव के निम्नांकित अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आस पास से घटना के संबंद्ध में जानकारी एकत्र कर व अन्य साक्ष्यों के आधार पर  प्रकरण में संलिप्त भाठापारा जिला बलौदाबाजार के चार महिला संदेही आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया.

पूछताछ करने पर उक्त महिला आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को घटना कारित करना बतायी और उनके निशानदेही पर मेमोरेण्डम के आधार पर प्रार्थी के सोने का चैन 19.940 ग्राम बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया।

*प्रकरण में संलिप्त महिला*

आरोपियान- (1)नीरा सांवरा पति देवकुमार उम्र 35 साल,

(2) सुमित्रा सांवरा पति बीनू उम्र 40 साल,

(3)ललिता पति राम उम्र 35 साल,

(4)मानकी पति देउवा उम्र 32 साल,

सभी साकिनान भाठापारा जिला बलौदाबाजार के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 25.09.2024 को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजी जाती है। उपरोक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल के निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सरगांव डी. के. सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि अजय चौरसिया, सउनि मधुकर रात्रे प्रधान आरक्षक अशोक कौशिक, आरक्षक 159 राहुल यादव, आरक्षक 388 भंवर लाल  आरक्षक 103 पंकज निर्णजक, महिला आरक्षक 395 प्रतिमा द्वारा की गई।

सरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत की पदस्थापना सरगांव में होने के बाद से लगातार परिकक्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में कसावट आने लगी है उनके सक्रिय कार्यशैली ने तत्काल गम्भीर से गम्भीर मामलों को निराकृत किया है .

जिससे क्षेत्रवासियों में काफी प्रसन्नता व्याप्त है। परंतु 24/09/24 को जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जारी आदेश में संजय राजपूत का स्थानांतरण थाना सिटी  कोतवाली कर दिया गया है । सरगांव क्षेत्रवासी निरीक्षक संजय सिंह राजपूत को पुनः सरगांव थाना प्रभारी के रूप में देखने लालायित है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment