दल्ली राजहरा।,हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत गोठान वार्ड क्रमांक 13 में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 700 पौधे रोपे गए, जिससे नगर में हरियाली बढ़ेगी और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व प्रदूषणमुक्त वातावरण मिलेगा।
इस अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे की मुख्य उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश दसोड़े, पार्षदगण सुरेश जायसवाल, मेवालाल पटेल, तरुण साहू, एवं नगर पालिका के सभी अधिकारी, कर्मचारी, सफाई मित्र, महिला समूह, और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, सहायक अभियंता सलीम सिद्दीकी, पीआईयू विक्रांत साहू, सुनील तारम, अनंत साहू, पंकज चंद्राकर, धरमू बक्शी, सुशील टंडन, देव देवांगन, निर्भयराम नरेटी, चित कुमार, परदेसी देवांगन सहित अनेकों जागरूक नागरिकों ने इस पर्यावरणीय मुहिम में भाग लेकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि –
“वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। यह पहल केवल एक पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे संरक्षित कर एक हरित भविष्य की नींव रखने का संकल्प है। नगर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम में “ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान भी किया गया। नागरिकों से अपील की गई कि वे न केवल वृक्षारोपण करें बल्कि उनकी देखरेख भी सुनिश्चित करें।
इस वृक्षारोपण अभियान ने दल्ली राजहरा नगर को हरियाली की ओर अग्रसर करते हुए पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8156867
Total views : 8178101