निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
लोरमी : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने लोरमी नगर पालिका परिषद के विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 20.98 करोड़ रुपये (2098.82 लाख रुपये) की राशि स्वीकृत की है। यह ऐतिहासिक स्वीकृति राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अथक प्रयासों का परिणाम है, जिन्हें स्थानीय विधायक के रूप में भी जाना जाता है।



नगरवासियों ने इस निर्णय के लिए श्री साव के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।विभाग द्वारा 7 नवंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार, लोरमी के विभिन्न वार्डों में खेल परिसर, सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ और नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।
इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं
????वार्ड नंबर 6 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण।
????वार्ड नंबर 17 में तुलासाघाट का सौंदर्यीकरण।
????वार्ड नंबर 8 में गांधीडीह तालाब का सौंदर्यीकरण।
????वार्ड नंबर 1 में शिव घाट का सौंदर्यीकरण।
????मेला ग्राउंड का विस्तारीकरण।विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट स्थापना, जैसे वार्ड 13 में डीन्डोल रोड से माँ समलाई टेंट हाउस तक, वार्ड 6 में शुभ पेट्रोल पंप से तहसील चौक तक, और अन्य स्थानों पर।
????फुटपाथ निर्माण, जैसे वार्ड 12 में कोतरी नाला से माँ समलाई टेंट हाउस तक, और वार्ड 13 में नाहर रोड पर।
????वार्ड 12 में आरसीसी नाली निर्माण।
????विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाइट के लिए केबल विस्तार।
ये कार्य लंबे समय से नगरवासियों की मांग रहे थे। इनसे न केवल शहर की सौंदर्यता बढ़ेगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित आवागमन और आधुनिक बुनियादी ढांचा मिलेगा। लोरमी नगर के गठन के 40 वर्षों से अधिक के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी राशि एक साथ स्वीकृत हुई है, जो शहर को व्यवस्थित और सुविधा-संपन्न बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने इस स्वीकृति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “यह कदम लोरमी को आदर्श नगर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयास सराहनीय हैं।” वहीं, लोक निर्माण विभाग के सभापति विश्वास दुबे ने नगरवासियों की ओर से धन्यवाद देते हुए आश्वासित किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएंगे। इस निर्णय से लोरमी के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8166936
Total views : 8193753