बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आरंग में 03 दिसम्बर को होगा बड़ा प्रदर्शन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

आरंगः सर्व हिन्दू समाज के तत्वाधान में बांग्लादेश में इस्कॉन धर्मगुरू चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 03 दिसंबर को आरंग में भी एक बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। आरंग नगर समेत क्षेत्र के सकल हिंदू समाज बांग्लादेश के प्रताड़ित हिंदुओं के समर्थन में एवं बांग्लादेश की निरंकुश सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रैली निकालेंगे तथा एसडीएम को ज्ञापन सौपेंगे।

हिंदू समाज के इस प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार जारी है। अधिक से अधिक लोग एकत्र हो, इसके लिए बैठके भी जारी है। आरंग में सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले 03 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से आरंग के बस स्टैंड के पास धरना प्रदर्शन होगा। एकत्रीकरण के बाद दोपहर 01 से 02 बजे तक बौद्धिक होगा एवं 02 से एक रैली निकाली जाएगी जो बस स्टैंड से इंदिरा चैक होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचेगी और यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जिसमे पड़ोसी देश बांग्लादेश में लगातार हो रहे हिंदुओं पर हमले व मंदिरों पर की जा रही तोड़फोड़ की निंदा करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार तुरंत बंद करने, जेल में बंद संत चिन्मय कृष्ण दास को तुरंत रिहा करने तथा हिंदू मंदिरों में हो रहे तोड़फोड़ पर तत्काल रोक लगाने की मांग की जायेगी। धरना प्रदर्शन में रायपुर ग्रामीण के सर्व हिन्दू समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

संकलनकर्ता – रोशन चंद्राकर

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *