श्री रामदेव सेवा समिति मुंगेली के तत्वावधान में 10 दिवसीय भव्य भादो मेले का होगा आयोजन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – श्री रामदेव सेवा समिति मुंगेली के द्वारा भादो मेला 2025 के अवसर पर रामदेव बाबा जन्मोत्सव महापर्व हर्षोल्लास के साथ 24 अगस्त से 2 सितंबर तक 10 दिवसीय भादो मेला का आयोजन श्री रामदेव बाबा मंदिर साईं मंदिर परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है ।

इस भादो मेला में 24 अगस्त रविवार एकम को चंद्र दर्शन के समय श्री बाबा रामदेव जी का जन्म उत्सव, महाआरती व भजन का कार्यक्रम रखा गया है । 25 अगस्त दूज को सुबह बाबा का अभिषेक एवं आरती तथा रात्रि में भव्य भक्ति भजन गायक अमन सोनी द्वारा किया जाएगा दिनांक 26 अगस्त को बाबा महिला मंडल द्वारा भव्य भक्ति की प्रस्तुती 27 अगस्त को बच्चों का फैंसी ड्रेस एवं समूह नृत्य व भजन का कार्यक्रम रखा गया है ।

28 अगस्त को श्री बाबा रामदेव मंदिर की अखंड फेरी का आयोजन , 29 अगस्त को भव्य भक्ति भजन जैन मंडल मुंगेली द्वारा किया जाएगा , दिनांक 30 अगस्त को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ रखा गया है 31 अगस्त को भक्ति भजन गायक प्रसन्न चोपड़ा रायपुर के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा 1 सितंबर को सुबह प्रभात फेरी शाम को श्री रामदेव मंदिर में 56 भोग प्रसाद चढ़ाया जाएगा एवं रात्रि आनंद मेला का आयोजन किया जा रहा है।

2 अगस्त भादो सुदी दशम को सुबह ध्वजारोहण, आरती के पश्चात भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकाल कर मुंगेली नगर की प्रमुख स्थानों से गुजरती हुई वापस मंदिर आएगी। तत्पश्चात बाबा की प्रसादी एवं भंडारा का आयोजन किया गया है शाम को महाआरती एवं भव्य भक्ति भजन संध्या में राजनांदगांव के बाबा के प्रसिद्ध भजन गायक राहुल शर्मा एवं अभिषेक तंवर द्वारा भक्ति रस गीतों एवं भजनों की प्रस्तुति की जाएगा ।

उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाबा के भक्त दुर्गालाल गोयल,प्रेमचंद लुनिया,जगदीश पारख की मार्गदर्शन में समिति के सदस्य दिनेश गोयल, गिरीश सुथार,अमन सोनी, विनोद शर्मा,तुषार खत्री,सुनील जोशी,ललित शर्मा,जालम सिंह राजपुरोहित,यशपाल जोशी,देवेश शर्मा,हरीश सोनी,राकेश जोशी,लोकेश गोयल, अमित तिवर,धीरज सोलंकी,प्रदीप सोलंकी,संदीप लूनिया, श्रेणीक पारख नंदकिशोर सोलंकी, सुमित तिवर, स्वरूप सोनी मोहित सोलंकी राजू सोनी रमेश सोलंकी श्रेयांश बेद एवं बाबा महिला मंडल भी तैयारी में जुटे हुए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *