महासमुंद: सरकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में अनियमितता और शासकीय राशि के नुकसान के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर, जिला महासमुंद से जुड़े मामले में प्रभारी प्राचार्य उमा ठाकुर, सहायक ग्रेड-2 नारायण प्रसाद निर्मलकर और अकील मोहम्मद खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार, सहायक ग्रेड-2 नारायण प्रसाद निर्मलकर पर जुलाई 2024 के वास्तविक वेतन-भत्तों में अत्यधिक वृद्धि कर वेतन देयक के माध्यम से कोषालय से राशि का आहरण एवं संवितरण करने का आरोप है। इसके अलावा, मई 2025 से जनवरी 2026 तक के नियमित वेतन देयकों में मूल वेतन और भत्तों की राशि ऑनलाइन बिल में बढ़ाकर ई-बिल के माध्यम से भुगतान कराने का भी आरोप लगाया गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242002
Total views : 8290759