आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए 1812 पदों पर भर्ती

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए 1812 रिक्तियां जारी की गई हैं। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने इस संबंध में संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर पदों की जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

जारी विज्ञापन के अनुसार व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 590 पद सहायक शिक्षकों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा वाणिज्य और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों के लिए भी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी और पदवार विवरण जल्द जारी किए जाने की संभावना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment