रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने कार्रवाई करते हुए 700 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ डीआरआई को मुखबिर से बड़ी खेप के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने रायपुर जिले की शहरी सीमा क्षेत्र के बाहर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की।
इसी दौरान आंध्र प्रदेश नंबर के दो संदिग्ध ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान दोनों वाहनों में छिपाकर रखी गई गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। डीआरआई की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया।
बताया जा रहा है कि तस्कर ट्रकों के माध्यम से बड़ी मात्रा में गांजे की खेप लेकर जा रहे थे। फिलहाल डीआरआई की टीम मामले में तस्करी से जुड़े लोगों और गांजे के स्रोत व गंतव्य को लेकर जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8237734
Total views : 8285496