सूरजपुर ब्रेकिंग
ऋषि दुबे
सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर नाबालिग को जबरन अपने घर में रखकर काम कराने और प्रताड़ित करने का आरोप है। मामले की मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि आरोपी के कथित दुर्व्यवहार और प्रताड़ना से परेशान होकर नाबालिग आत्महत्या के लिए मजबूर हुई।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 107, किशोर न्याय अधिनियम, बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 67 वर्षीय आरोपी श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
भटगांव पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद मामले में अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8237455
Total views : 8285157