रायपुर। DMF और CGPSC घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों को 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद ED ने विशेष अदालत में पेश किया।
DMF घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा और CGPSC घोटाला मामले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को ED कोर्ट लेकर पहुंची। दोनों आरोपियों की कस्टोडियल रिमांड अवधि पूरी हो गई थी।
ED की ओर से रिमांड बढ़ाने के लिए कोई आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236580
Total views : 8284060