सागर जिला के बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में जहरीली शराब पीने से 09 लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये मामला शनिवार-रविवार के दरमियान का है। 09 लोगों की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गई।
फिलहाल सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था देखी।
घटना के बाद अधिकारियों ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रथम दृष्टया एहतियातन के तौर पर क्षेत्र की 6 मदिरा दुकानों को सील किया गया है और तत्काल सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द या बुखार के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं। जिलाधिकारी प्रतिभा पाल ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236566
Total views : 8284042