शिक्षा विभाग की ऑनलाइन अटेंडेंस व्यवस्था का पालन नहीं करने वाले शिक्षकों की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। कई शिक्षक स्कूल पहुंचने के बावजूद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे थे। ऐसे में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने स्पष्ट किया है कि जुलाई माह से शिक्षकों के वेतन का भुगतान ऑनलाइन दर्ज उपस्थिति के आधार पर किया जाएगा।
Loading Viewer...
यानी जितने दिनों की ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज होगी, उतने ही दिनों का वेतन भुगतान किया जाएगा। इससे पहले विभाग की ओर से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों को वेतन रोकने और ब्रेक इन सर्विस जैसी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। अब डीपीआई ने इस संबंध में नया आदेश जारी कर व्यवस्था को और सख्त कर दिया है।
आदेश के मुताबिक, केवल स्कूल पहुंचना ही पर्याप्त नहीं होगा। यदि किसी दिन ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज नहीं की गई, तो उस दिन का वेतन भी नहीं मिलेगा। डीपीआई के इस फैसले के बाद प्रदेशभर के शिक्षकों में चिंता और बेचैनी बढ़ गई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8219397
Total views : 8262075