शराब कारोबार से जुड़े होने की भी चर्चा
नगर के गौरव पथ स्थित पीतल सामान के कारोबारी राजकुमार सराफ के मकान और कारखाने पर देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग (IT) की टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि कारोबारी के बेटे शराब कारोबार से भी जुड़े हुए हैं।
कार्रवाई के दौरान घर के अंदर ED और IT के अधिकारी जांच-पड़ताल में जुटे रहे, जबकि मकान के बाहर स्थानीय पुलिस बल तैनात रहा। छापेमारी के बाद घर से बाहर निकले अधिकारियों ने मीडिया से किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि कारोबारी परिवार की राजनीतिक पहुंच भी है। ऐसे में इस कार्रवाई को मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य वित्तीय अनियमितताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, छापेमारी की वास्तविक वजह और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242885
Total views : 8291768