आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने  भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 24 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। फेरबदल में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदला गया है।

Loading Viewer...

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव में आईपीएस अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। वहीं अब तक राजनांदगांव रेंज के आईजी रहे बालाजी राव को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शस्त्र बल आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment