दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों से दहल उठा। महज एक मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों ने राजधानी कराकास समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई।
कई इमारतों और मकानों के ढहने की खबर है, जबकि लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार पहला भूकंप रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का था।
इसका केंद्र कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन शहर के पश्चिम में और राजधानी कराकास से लगभग 168 किलोमीटर दूर था। भूकंप की गहराई 13 किलोमीटर दर्ज की गई।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243806
Total views : 8292876