आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी 5 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान के राज्यसभा चुनाव और ओडिशा के राज्यसभा उपचुनाव के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि भाजपा के इस उम्मीदवारों की लिस्ट में तरुण चुग और सतीश पूनिया का भी नाम शामिल है।
Loading Viewer...
राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट में खास बात ये है कि इस बार पार्टी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के नाम का ऐलान किया है।
इसके अलावा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व बीजेडी नेता देबाशीष सामंतराय को ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217535
Total views : 8259656