छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली गिरफ्तारी की है। ईडी ने अभनपुर निवासी कारोबारी जयप्रकाश गांधी को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया है।
जांच एजेंसी ने 3 जून को आरोपी को विशेष न्यायालय (पीएमएलए), रायपुर में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए तीन दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया।
ईडी ने यह जांच छत्तीसगढ़ एसीबी/ईओडब्ल्यू (ACB/EOW) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। मामला भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के वितरण में कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217504
Total views : 8259619