तिरुवनंतपुरम में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर के बाहर ईडी अफसरों को ले जा रही गाड़ी पर सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए ईंटे और पत्थर फेंककर कांच तोड़ दिए गए।
बुधवार सुबह से ही पिनराई विजयन के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हो रही थी। जब टीम दोपहर बाद विजयन के आवास से बाहर निकलने लगी, तब वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और विजयन के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा।
उन्होंने ईडी अफसरों की गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान, गाड़ी पर भी पत्थर फेंके गए, जिससे उसका कांच क्षतिग्रस्त हो गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217550
Total views : 8259673