CUET (UG) 2026 यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली CUET (UG) परीक्षा को स्थगित करने की घोषणा की है। यह एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाना था, लेकिन फिलहाल अब इसको टाल दिया गया है।
NTA की तरफ से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, भारत सरकार की तरफ से ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। माना जा रहा है कि NTA ने त्योहार और अभ्यर्थियों की सुविधा का ख्याल करते हुए 28 मई की परीक्षा को स्थगित किया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8196657
Total views : 8233707