बिलासपुर के कोनी थाना एक बार फिर विवादों में आ गया है। कथित कबाड़ कारोबारी जिसका नाम अकबर खान बताया जा रहा है की थाने के भीतर खातिरदारी करते हुए वायरल हुई तस्वीर ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आते ही लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच एएसपी पंकज पटेल को सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार वायरल तस्वीर में कथित कबाड़ी अकबर खान को कोनी थाने के भीतर आराम से बैठाकर चाय-पानी कराया जा रहा था। तस्वीर सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई कि अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाने का दावा करने वाली पुलिस आखिर ऐसे लोगों को थाने में विशेष सुविधा क्यों दे रही है।
मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आया और एसएसपी ने तत्काल रिपोर्ट तलब की। प्रारंभिक जांच में दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8196545
Total views : 8233555