रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक Dharamlal Kaushik मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार, धरमलाल कौशिक सुबह करीब 8 बजे अपने निवास के पास टहलने निकले थे। इसी दौरान वे मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे, तभी बाइक सवार अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के समय वे अकेले थे तथा उनके साथ कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब देश के केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। राजधानी में हुई इस वारदात ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
रायपुर शहर में पिछले कुछ समय से मोबाइल लूट और झपटमारी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। बदमाश खुलेआम राह चलते लोगों को निशाना बना रहे हैं। विरोध करने पर चाकूबाजी और हमला करने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8193950
Total views : 8230212