नेपाल के पर्वतीय जिले दार्चुला में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।
नेपाल के भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप रविवार सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर आया। इसका केंद्र दार्चुला जिले के तपोवन इलाके में जमीन के भीतर स्थित था।
भूकंप के झटके महसूस होते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8208416
Total views : 8248364