बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर में शुक्रवार 08 मई 2026 को जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय (भा.पु.से.) के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति स्थानांतरण पर रेंज स्तरीय गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग के मुख्य आतिथ्य एवं गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने वाष्र्णेय के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को नई दिशा मिली तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्होंने वाष्र्णेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री वाष्र्णेय के सरल व्यक्तित्व, कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा करते हुए उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए। सभी ने उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वाष्र्णेय ने बिलासपुर रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां कार्य करते हुए सदैव सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिसे वे सदैव स्मरण रखेंगे।
समारोह में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8191082
Total views : 8226443