पश्चिम बंगाल चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। ममता ने कहा है कि मैं चुनाव में हारी नहीं, मुझे हराया गया है। उन्होंने EVM की लूट का आरोप लगाया है। हालांकि, दूसरी ओर चुनाव आयोग ने बंगाल में नई विधानसभा के गठन के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
आयोग ने नोटिफिकेशन पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेज दिया है। इसी के साथ बंगाल में चुनाव प्रक्रिया का काम पूरा हो गया है। चुनाव आयोग के इस कदम से बंगाल में नई सरकार शपथ का रास्ता साफ हो गया है।
चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के बाद राज्य में अब नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई हैं। बंगाल में नए सीएम का शपथ समारोह 9मई को गुरू रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती के दिन हो सकता है। इससे पहले 8 मई को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इसमें पार्टी के सभी विधायक नेता का चुनाव करेंगे।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243769
Total views : 8292831