कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में शनिवार को डी-माइनिंग अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गया। घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की है, जहां कांकेर डीआरजी की टीम एरिया डॉमिनेशन एवं सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी।
जानकारी के अनुसार, जवानों को नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया एक आईईडी मिला था। टीम द्वारा आईईडी को सुरक्षित बाहर निकालकर निष्क्रिय करने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में चार जवान आ गए।
विस्फोट में डीआरजी इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले शहीद हो गए। वहीं घायल जवान कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा का उपचार जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8235029
Total views : 8282160