कांकेर। जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में शुक्रवार 02 मई को डी-माइनिंग एवं एरिया डॉमिनेशन सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
अभियान में निकली सुरक्षा बल की टीम आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गई, जिससे कांकेर डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के तीन जवान घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल की टीम क्षेत्र में सर्चिंग और डी-माइनिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से तीन जवान घायल हुए हैं।
घायल जवानों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8234959
Total views : 8282061