रायपुर : कोलकाता से पुणे जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-135 को एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के तहत उतारा गया। विमान दोपहर लगभग 12:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान एक महिला यात्री अचानक बेहोश हो गईं, जिसके बाद विमान चालक दल ने तत्काल मेडिकल सहायता के लिए रायपुर एयरपोर्ट ATC से संपर्क साधा एवं रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का निर्णय लिया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा विमान के लैंड होते ही महिला यात्री को प्राथमिक सहायता प्रदान की तथा एम्बुलेंस द्वारा आगे के उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।
आवश्यक औपचारिकताएं एवं स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने लगभग 1:00 बजे पुनः अपने गंतव्य के लिए उड़ान भरी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8207338
Total views : 8247043