शराब सिंडिकेट और जमीन सौदों के कनेक्शन पर ED का शिकंजा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर के सर्राफा कारोबारी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, दुर्ग में बिल्डर के घर भी दबिश


छत्तीसगढ़ में गुरुवार तड़के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आय से अधिक संपत्ति, संदिग्ध निवेश और वित्तीय लेन-देन से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर सहित कई जिलों में एक साथ छापेमारी की।


बिलासपुर शहर के चर्चित सर्राफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के निवास पर सुबह-सुबह ED की टीम पहुंची। मैग्नेटो मॉल के पीछे साईं मंदिर के पास स्थित उनके घर में करीब 10 से अधिक अधिकारियों ने बंद कमरे में जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही और पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया।


ED की टीम ने विवेक अग्रवाल के निवास के साथ-साथ मध्यनगरी चौक स्थित श्रीराम ज्वेलर्स में भी जांच की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक टीम जमीन निवेश, बड़े वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।


इस कार्रवाई के दौरान विवेक अग्रवाल के बड़े भाई विकास अग्रवाल उर्फ “सब्बू” का नाम भी फिर चर्चा में आया है। विकास अग्रवाल पहले से कथित शराब घोटाले मामले में आरोपी बताए जा रहे हैं और उनके दुबई में होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें कथित 2000 करोड़ रुपये के शराब सिंडिकेट से जुड़ा माना जाता रहा है


जांच एजेंसी अब परिवार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क, निवेश और ट्रांजैक्शन चैन की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि भारतमाला परियोजना के दौरान जमीन अधिग्रहण में कथित गड़बड़ी और शराब सिंडिकेट के बीच संभावित कनेक्शन को लेकर ED की नजर लंबे समय से बनी हुई थी।


सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से ED की टीमें छत्तीसगढ़ में सक्रिय हैं और कई दस्तावेजों, डिजिटल डिवाइस तथा वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। हालांकि अब तक एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इसी कड़ी में दुर्ग के महेश कॉलोनी स्थित बिल्डर एवं राम रसोई संचालक चतुर्भुज राठी के घर भी ED ने दबिश दी। यहां भी अधिकारियों की टीम वित्तीय गतिविधियों और दस्तावेजों की जांच में जुटी रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *