छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के अनुसार, हाई कोर्ट में 18 मई सोमवार से 12 जून शुक्रवार तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद 15 जून सोमवार से नियमित न्यायिक कार्य प्रारंभ होगा।
हाई कोर्ट प्रशासन द्वारा अवकाशकालीन न्यायाधीशों की बैठक, अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई तथा पुराने मामलों की फाइलिंग और सूचीबद्ध करने को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Loading Viewer...
गर्मी की छुट्टियों के दौरान भी सभी दीवानी, आपराधिक और रिट याचिका संबंधी मामलों की फाइलिंग जारी रहेगी। किसी भी आपात स्थिति में अवकाशकालीन न्यायाधीश, मुख्य न्यायाधीश की अनुमति लेकर अन्य न्यायाधीश के साथ कार्यभार का आदान-प्रदान कर सकेंगे।
अवकाशकालीन न्यायाधीश सुबह 10:30 बजे से डिवीजन बेंच की सुनवाई करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर कोर्ट समय के बाद भी सुनवाई जारी रखी जा सकेगी। वहीं, समय मिलने पर खंडपीठ के मामलों के बाद एकल पीठ की सुनवाई भी की जाएगी।
इसके अलावा, गर्मी की छुट्टियों के दौरान रजिस्ट्री शनिवार, रविवार और अन्य अवकाशों को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8185802
Total views : 8219119