जिले के कुमेली इलाके के जंगल में जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। सरगुजा रेंज के IG के निर्देश पर इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है।
जानकारी के मुताबिक, पहले रामानुजनगर के तत्कालीन TI पर कार्रवाई की गई थी। वहीं अब साइबर टीम पर भी शिकंजा कसते हुए साइबर प्रभारी सहित दो आरक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जंगल के भीतर खुलेआम जुआ खेला जा रहा था, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए थे।
Author: Deepak Mittal









