बालोतरा (राजस्थान)। जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में शुक्रवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में लगी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। प्रशासन और आपातकालीन टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज शाम रिफाइनरी का दौरा प्रस्तावित है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस रिफाइनरी का लोकार्पण कल किया जाना था।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232269
Total views : 8278781