जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर कघोट इलाके में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है। वहीं कई लोगों के घायल हुए हैं। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है।
राहत और बचाव का काम चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह बस रामनगर से ऊधमपुर की ओर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में इस घटना की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा-‘अभी-अभी, उधमपुर के DC मिंगा शेरपा से बात हुई।
मुझे पता चला कि एक घंटे से भी कम समय पहले, कनोट गांव में एक दुखद सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में रामनगर से उधमपुर जा रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी।’
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232270
Total views : 8278782