रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और जानलेवा लू को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली बच्चों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने राज्य के सभी स्कूलों में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी स्कूल 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक पूर्णतः बंद रहेंगे। इस दौरान सभी कक्षाओं का संचालन स्थगित रहेगा।


गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं, जिसके चलते सरकार ने यह निर्णय लिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243138
Total views : 8292068