छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। वित्त विभाग की अनुशंसा के बाद लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने वेतन जारी कर दिया है।
डीपीआई द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जिलों में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालयों में कार्यरत प्रतिनियुक्ति और संविदा कर्मचारियों का वेतन निर्धारित बजट शीर्ष के तहत भुगतान किया जाएगा।
Loading Viewer...
यह भुगतान मांग क्रमांक 2202 सामान्य शिक्षा (02) माध्यमिक शिक्षा (110) गैर सरकारी माध्यमिक विद्यालयों को सहायता, 0101 राज्य आयोजना सामान्य (6440) उत्कृष्ट शाला संचालन, 14 सहायक अनुदान, 001 स्थापना अनुदान के अंतर्गत किया जाएगा।
साथ ही डीपीआई ने जिलेवार वेतन वितरण की सूची भी जारी कर दी है, जिससे अब शिक्षकों और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242885
Total views : 8291768