सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क (विंडफॉल टैक्स) को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि यह नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।
सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि घरेलू बाजार में डीजल और एविएशन फ्यूल की उपलब्धता बढ़े। पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार प्रभावित हुआ है।
निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कीमतों के अंतर का फायदा उठाने से रोका जा सके, इसलिए यह फैसला लिया गया है। लेकिन इससे घरेलू किमतो पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8234972
Total views : 8282083