फर्जी मान्यता और वित्तीय गड़बड़ी पर कार्रवाई: नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार दुर्गा उसारे निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार दुर्गा उसारे को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मान्यता देने, वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग सहित अन्य गंभीर लापरवाही पाए जाने पर की गई है।


लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत दुर्गा उसारे को तत्काल प्रभाव से पद से हटाते हुए रायपुर के सीएमएचओ कार्यालय में अटैच किया गया है।
विभागीय जांच में यह सामने आया कि प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रस्तावित किया गया, वित्तीय अनियमितताएं की गईं तथा शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।

इसके अलावा तथ्यों को छुपाकर भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करने और नियमों के विरुद्ध कार्य करने के भी आरोप प्रमाणित हुए हैं।


जांच में यह भी पाया गया कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए स्वहित में निर्णय लिए। इन गंभीर अनियमितताओं के आधार पर विभाग ने यह कड़ी कार्रवाई की है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment